October 29, 2026

मेयर पदमजीत सिंह मेहता रहे मुख्य अतिथि, शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

0
डीएवी पब्लिक स्कूल के होनहार बच्चों को सम्मानित करते मेयर

डीएवी पब्लिक स्कूल के होनहार बच्चों को सम्मानित करते मेयर

डीएवी पब्लिक स्कूल में एनुअल-कम-ग्रेजुएशन डे का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

राजतंत्र समाचार | 25 March 2026 बठिंडा

बठिंडा के परसराम नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में एनुअल-कम-ग्रेजुएशन डे (2025-26) वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर पदमजीत सिंह मेहता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों की प्रस्तुतियां न केवल मनोरंजनदायक हैं, बल्कि शिक्षाप्रद भी हैं। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डॉ. के.के. नोहरिया ने अभिभावकों से बच्चों की प्रस्तुतियों से सीख ग्रहण करने का आह्वान किया, स्कूल मैनेजर डॉ. नीरा शर्मा ने शिक्षकों को विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागतम् गीत, ब्लूमिंग बचपन, बॉलीवुड स्वैग, ‘सिंदूर से शौर्य तक’, ‘जॉय ऑफ हेल्पिंग हैंड’ नाटक तथा पंजाबी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा भाटिया ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का स्वागत किया। वहीं स्कूल इंचार्ज सीमा शर्मा ने विद्यालय की शैक्षिक, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed