कला एवं साहित्य के माध्यम से भी हम अपने राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं: नीरज श्रीधर स्वर्गीय 


न्यूज नेक्सस ब्यूरो: गढ़वा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा सदर प्रखण्ड के चिरौंजिया ग्राम में श्रीगुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने गुरु पूजन किया। बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि गुरु के बिना देवताओं का भी कल्याण नहीं हुआ तो फिर हम मनुष्य बिना गुरु के कैसे इस संसार रूपी भवसागर से पार पा सकते हैं? इसलिए अपने गुरु के प्रति हमारे मन में श्रद्धा और समर्पण का भाव रहना ही चाहिए। गुरु जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकते हैं। यह सभी लोग जानते हैं कि शाश्वत विश्व गुरु भारत की संस्कृति ही इसका आधार है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति को पोषित करने में विशेष रूप से अपना योगदान देना चाहिए।

कला एवं साहित्य के माध्यम से भी हम अपने राष्ट्र को सामर्थ्यवान बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। स्वयंसेवक ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधार हैं। उनके अचार-विचार व व्यवहार से संघ परिरक्षित होता है। इसलिए सभी स्वयंसेवकों को नियमित रूप से शाखा में आकर अपनी गुणवत्ता को बनाए रखने का प्रक्रम करना ही चाहिए। संघ के स्वयंसेवकों के योगदान के कारण ही आज अपना राष्ट्र भारतवर्ष संपूर्ण विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर गढ़वा नगर के गौ सेवा प्रमुख मुकेश कुमार, महाराणा प्रताप शाखा के मुख्य शिक्षक राकेश कुमार , शहंशाह कुमार, गण शिक्षक पंकज कुमार, राबीस कुमार, उमंग कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, ऋतु कुमार, विकेश कुमार, आकाश कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने गुरु स्वरूप परम् पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष अपनी श्रद्धा निवेदित की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *